फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If internet facility and allowance is not given then online work will stop from 15: Federation

इंटरनेट की सुविधा और भत्ता नहीं दिया तो 15 से ऑनलाइन कार्य बंद : महासंघ

Mon, 08 Sep 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 08 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
If internet facility and allowance is not given then online work will stop from 15: Federation
चंबा। पटवार एवं कानूनगो महासंघ तहसील इकाई के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि इंटरनेट की सुविधा और भत्ता नहीं दिया जाता है तो वे 15 सितंबर से ऑनलाइन कार्य बंद कर देंगे। पदाधिकारी जोगिंद्र कुमार, नरेश कुमार, संजय शर्मा, पवन कुमार, रिंपू कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा ऑनलाइन कार्याें को बढ़ावा दिया जा रहा है। मगर ऑनलाइन कार्य करने वाले कर्मचारियों को सुविधा नहीं दी जा रही है। इसके चलते कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने बताया कि वे सरकार को कई बार एक हजार रुपये भत्ता देने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं की गई है। ऐसे में अब उन्होंने निर्णय लिया है कि अगर सरकार इंटरनेट भत्ते का भुगतान नहीं करती है तो वे आगामी दिनों में कार्य बंद कर देंगे। इसकी जिम्मेवारी किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed