फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If development work is not started soon then we will expose the rigging

Chamba News: विकास कार्य जल्द शुरू न किए तो करेंगे धांधलियों का खुलासा

Thu, 29 Feb 2024 07:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 29 Feb 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
If development work is not started soon then we will expose the rigging
विकास कार्य जल्द शुरू न किए तो करेंगे धांधलियों का खुलासा
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस समर्थित चौगान वार्ड के पार्षद ने नगर परिषद चंबा को दी चेतावनी
बोले- कार्यकारी अधिकारी भी हुए सेवानिवृत्त, विकास कार्यों में होगी अब और देर
सरकार से जल्द पद भरकर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने नगर परिषद चंबा को चेतावनी दी है कि उनके चार वार्डाें में जल्द विकास कार्य शुरू नहीं किए गए तो वे नगर परिषद में हुईं धांधलियों का खुलासा करेंगे। चह चेतावनी प्रदर्शन कर रहे चौगान वार्ड के पार्षद खालिद मिर्जा ने दी है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की ओर से हरदासपुरा, चौगान, सुराड़ा और सुल्तानपुर वार्ड की अनदेखी की जा रही है। बताया कि विकास कार्य ठप होने से अब स्थानीय लोग उन्हें पूछ रहे हैं, मगर नगर परिषद की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारी पार्षदों का कहना है कि अब तो नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी भी सेवानिवृत्त हो गए हैं। ऐसे में विकास कार्य शुरू होने के लिए और अधिक समय लगेगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द कार्यकारी अधिकारी का पद भरा जाए। साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की जाए। प्रदर्शन में मौजूद हरदासपुरा वार्ड की पार्षद अंजू देवी, सुल्तानपुर वार्ड पार्षद सीमा कुमारी, सुराड़ा वार्ड की पार्षद उर्मिला सहित मनोनीत पार्षद जीवन सिंह सलारिया ने कहा कि शहर के वार्डों में ठेकेदारों की ओर से कम कर्मियों के सहारे सफाई करवाई जा रही है। ऐसे में सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनकी मांगों जल्द पूरा किया जाए, जिससे उनके वार्डाें में विकास कार्य शुरू हो सकें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed