फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC's Ride with Pride becomes a showpiece

Chamba News: एचआरटीसी की राइड विद प्राइड बनी शोपीस

Sat, 16 May 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 16 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
HRTC's Ride with Pride becomes a showpiece
खराब खड़ी दो वैन की महीनों से नहीं हुई मरम्मत, यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन

निगम प्रबंधन ने बुलाई थी तकनीकी टीम, अब तक नहीं पहुंचे कर्मचारी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो की राइड विद प्राइड सेवा बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। निगम की दो वैन लंबे समय से खराब होकर वर्कशॉप में खड़ी हैं।
महीनों बाद भी इनकी मरम्मत नहीं हो पाई है। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निगम ने खराब वाहनों को ठीक करने के लिए तकनीकी टीम को बुलाया था लेकिन अब तक कर्मचारी नहीं पहुंचे हैं। मरम्मत कार्य में देरी के कारण परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

चंबा डिपो में कुल चार राइड विद प्राइड हैं। वर्तमान में शहर की सड़कों पर केवल दो वैन के सहारे ही व्यवस्था चलाई जा रही है। ऐसे में यात्रियों को समय पर वाहन नहीं मिल रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि राइड विद प्राइड जैसी महत्वपूर्ण सेवा ठप होने से खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। लोगों ने निगम से जल्द वाहनों की मरम्मत करवाकर सेवा को सुचारु करने की मांग की है। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि टीम के पहुंचते ही खराब वाहनों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed