{"_id":"6abe8f864fdc2a573707699a","slug":"hrtcs-earnings-halved-as-the-number-of-pilgrims-dropped-chamba-news-c-88-1-cmb1002-198456-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: श्रद्धालु घटे तो आधी हो गई एचआरटीसी की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: श्रद्धालु घटे तो आधी हो गई एचआरटीसी की कमाई
Thu, 01 Oct 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा में 50 लाख से सिमटकर 24 लाख पहुंची आय, बाहरी डिपो से 30-35 की जगह मंगानी पड़ीं सात बसें
आपदा की आशंका और नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा का असर, कम भीड़ से परिवहन व्यवस्था पर भी घटा दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मणिमहेश यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ घटने का असर सीधे एचआरटीसी के खजाने पर पड़ा है।
हर वर्ष यात्रा सीजन में अतिरिक्त बसों के संचालन से करीब 50 लाख रुपये की आय जुटाने वाले निगम को इस बार महज 24 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई हुई। श्रद्धालुओं की संख्या कम रहने से यात्रियों को संभालने के लिए बाहरी डिपो से बसें मंगाने की जरूरत भी काफी घट गई।
पिछले वर्षों में मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी 30 से 35 अतिरिक्त बसें बाहरी डिपो से मंगवाता रहा है। इन बसों के लगातार संचालन से निगम की अतिरिक्त आय में भी बढ़ोतरी होती थी। इस बार यात्रा में अपेक्षाकृत कम भीड़ रही तो परिवहन की जरूरत भी उसी अनुपात में घट गई। निगम को केवल सात अतिरिक्त बसों से ही व्यवस्था संभालनी पड़ी।
निगम अधिकारियों के अनुसार यात्रा को लेकर इस बार श्रद्धालुओं में पिछले वर्ष की अपेक्षा कम उत्साह रहा। आपदा की आशंका के कारण कई लोगों ने यात्रा से दूरी बनाए रखी। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा की खबरों का भी यात्रा पर असर पड़ने की बात कही जा रही है। कम संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से यात्रा मार्ग पर परिवहन व्यवस्था पर भी अपेक्षाकृत कम दबाव रहा।
विज्ञापन
अतिरिक्त बसों की संख्या घटने का सीधा असर निगम की आय पर पड़ा। जहां अधिक बसों के संचालन से हर साल करीब 50 लाख रुपये अतिरिक्त आय होती थी, वहीं इस बार सात अतिरिक्त बसों के संचालन से यह आंकड़ा 24 लाख रुपये तक ही पहुंच पाया।
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि इस बार यात्रा के दौरान बाहरी डिपो से अधिक अतिरिक्त बसें नहीं मंगवाई गईं। केवल सात अतिरिक्त बसों के माध्यम से व्यवस्था संचालित की गई। श्रद्धालुओं की संख्या कम रहने के कारण निगम की अतिरिक्त आय भी पिछले वर्ष की तुलना में कम रही।