Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC running on 'jugaad' wheels

Chamba News: जुगाड़ के पहियों पर दौड़ रहा एचआरटीसी

Sat, 20 Jun 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 20 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
HRTC running on 'jugaad' wheels
नया बस स्टैंड:
चंबा डिपो में मुख्य मेकेनिक के भरोसे बसों की मरम्मत, 20 जूनियर, तीस मेकेनिकों के पद खाली
विज्ञापन

कलपुर्जों की भी कमी, एक बस को चलाने के लिए निकाले जा रहे दूसरी बस के कलपुर्जे
--
पहाड़ों की जीवनरेखा कही जाने वाली एचआरटीसी की बसें इन दिनों जुगाड़ के पहियों पर दौड़ रही हैं। चंबा डिपो में कलपुर्जों का संकट और मेकेनिकों की कमी ऐसी है कि कई बसें सड़कों पर उतरने से पहले ही बीमार घोषित हो रही हैं। हालात यह हैं कि एक बस को चलाने के लिए दूसरी बस के पुर्जे निकाले जा रहे हैं जबकि यात्रियों का भरोसा हर ब्रेकडाउन के साथ टूटता जा रहा है।
--
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में लोगों की जीवनरेखा मानी जाने वाली एचआरटीसी की बसें खुद बदहाल व्यवस्था का शिकार हैं। चंबा डिपो में स्पेयर पार्ट्स और तकनीकी कर्मचारियों की कमी के चलते बसों के बार-बार खराब होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ रही हैं। हालत यह है कि निगम की बसें अब नियमित रखरखाव से ज्यादा जुगाड़ व्यवस्था के सहारे दौड़ती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

डिपो में वर्षों से खाली तकनीकी स्टाफ के पदों का असर अब सेवाओं पर दिखने लगा है। करीब 30 मेकेनिकों की कमी है। डिपो की जिम्मेदारी एकमात्र मुख्य मेकेनिक के कंधों पर है। 20 जूनियर कर्मचारी हैं। रोजाना तीस से अधिक बसों की तकनीकी जांच और मरम्मत के बीच कर्मचारियों के लिए सुरक्षित संचालन मुश्किल हो रहा है। पिछले तीन वर्षों से डिपो में स्पेयर पार्ट्स का संकट है। डिपो प्रबंधन कलपुर्जों की मांग भेज रहा है लेकिन पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही। कई बार पठानकोट से पार्ट्स मंगवाने पड़ते हैं। वहां से भी समय पर सामग्री उपलब्ध नहीं हो रही। ऐसे में बस को रूट पर भेजने के लिए दूसरी बस के कलपुर्जे निकालकर लगाए जा रहे हैं। यानी एक बस को चलाने के लिए दूसरी बस को खड़ा करना पड़ रहा है। एक समय करीब 200 बसों वाले चंबा डिपो का बेड़ा अब घटकर 119 बसों तक सिमट चुका है। इनमें भी करीब 100 बसें ही नियमित सेवाएं दे रही हैं। बाकी बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--इन रूटों पर थमे बसों के पहिये
बीते दो महीनों में चंबा-धुलाड़ा, चंबा-जम्मुहार, चंबा-शिमला, चंबा-पनेला, चंबा-कलौता, चंबा-देहरादून, चंबा-बनीखेत, चंबा-पठानकोट, चंबा-साहो-कीड़ी, चंबा-पुखरी, चंबा-सनवाल, चंबा-हिमगिरी, चंबा-सलूणी और सलूणी-किहार रूटों पर बसें खराब हुई हैं।

--
एचआरटीसी बसों में सफर करना मजबूरी बन गया है। कई बार बसें रास्ते में खराब हो जाती हैं। घंटों तक सड़क पर इंतजार करना पड़ता है। सबसे ज्यादा डर तब लगता है जब पहाड़ी और संकरी सड़कों पर बस में तकनीकी खराबी आ जाए। - वीना देवी
--
सरकारी बस में बैठते ही चिंता रहती है कि पता नहीं सफर पूरा होगा भी या नहीं। कई बार रूट के बीच बस खराब होने से बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी झेलनी पड़ती है। निगम को यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। - पायल चौहान
--
सरकारी बसें आम लोगों का सबसे बड़ा सहारा हैं। उनकी हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। कभी ब्रेकडाउन तो कभी इंजन की समस्या आ जाती है। कई बार महत्वपूर्ण काम छूट जाते हैं। बस समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंचती। - बिंदु कुमार
--
बस किसी चढ़ाई या मोड़ पर पहुंचती है तो मन में डर रहता है कि कहीं बस फिर से खराब न हो जाए। पिछले कुछ समय में लगातार बसें खराब होने की खबरें सुनने को मिली हैं। निगम बसों की नियमित जांच और मरम्मत करवाए। - आयुष ठाकुर


--बसें काफी पुरानी हो चुकी हैं। स्पेयर पार्ट्स की मांग भेजी जाती है मगर पीछे से ही सप्लाई नहीं आ रही है। इस बारे में बार-बार सरकार और उच्चाधिकारी को अवगत करवाया जा रहा है। प्रयास किए जा रहे हैं कि व्यवस्था सही हो जाए। - शुगल सिंह, डीडीएम, एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed