फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC has not been able to take care of the damaged bus near Kaihlala for five days

Chamba News: पांच दिन से कैहलाला के समीप खराब बस की सुध नहीं ले पाया एचआरटीसी

Sat, 02 Aug 2025 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 02 Aug 2025 06:41 AM IST
विज्ञापन
HRTC has not been able to take care of the damaged bus near Kaihlala for five days
साहो (चंबा)। एक तरफ प्रदेश सरकार बेहतर परिवहन सेवाएं देने के दावे करती है तो वहीं दूसरी तरफ चंबा से भाला रूट पर पांच दिन पहले खराब हुई बस की मरम्मत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

यह बस कैहलाला के समीप खराब पड़ी है। बस का एक पुर्जा न मिलने के कारण मरम्मत कार्य अटका है।
हालांकि इस बारे वर्कशॉप में भी जानकारी दी गई है लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। हर दूसरे दिन बसें खराब होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह बस शाम के समय भाला रूट के लिए दौड़ती है। स्कूली विद्यार्थियों को भी बस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
लोगों में राज कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार, देवी चंद, राकेश कुमार, सोनू कुमार, रमन कुमार रवि कुमार, आजाद सिंह का कहना है कि निगम बेहतर व्यवस्था के दावे करता है लेकिन बसें बीच राह खराब हो रही हैं। जहां सरकार नई बसें नहीं दे रही है तो वहीं दूसरी ओर कलपुर्जाें की कमी के चलते बसों का मरम्मत कार्य भी अटका है। आरएम चंबा शुगल सिंह का कहना है कि इस बारे जानकारी मिली है। कलपुर्जे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही बस की मरम्मत करवा दी जाएगी। लोगों की जल्द सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed