फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC earned 20 lakhs on small scale

Chamba News: छोटे न्हौण पर एचआरटीसी ने कमाए 20 लाख

Mon, 02 Sep 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Sep 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
HRTC earned 20 lakhs on small scale
चंबा। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान छोटे शाही स्नान पर परिवहन निगम की लगभग बीस लाख की आमदनी हुई है। निगम प्रबंधन का दावा है कि बीते चार सालों की अपेक्षा से इस साल जन्माष्टमी पर मणिमहेश यात्रा में लगाई गईं बसों से एचआरटीसी की अच्छी-खासी आमदनी हुई है।
विज्ञापन

हालांकि, मणिमहेश यात्रा के लिए निगम प्रबंधन ने बाहरी डिपुओं से महज छह बसें ही मंगवाई हैं। बाकी बसों की व्यवस्था चंबा डिपो से ही की गई है।
डिपो में बसों की कमी होने के बावजूद परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की मांग के अनुसार बसों की व्यवस्था की है। इससे मणिमहेश यात्रा पर आए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ा। वर्तमान में चंबा डिपो की लगभग 34 बसें मणिमहेश यात्रियों के लिए लगाई गई हैं। भरमौर में सवारियों से भरते ही बस चंबा के लिए रवाना हो रही है। चंबा से भी यात्रियों को बसें भरमौर तक पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा के दौरान परिवहन निगम का चंबा डिपो हर साल विशेष बसें चलाता है। यात्रियों की मांग के अनुसार बसें चलाकर इस साल निगम ने जन्माष्टमी पर बीस लाख रुपये की आमदनी अर्जित की है। यह पिछले सालों की अपेक्षा अधिक है। अभी तक बड़ा शाही स्नान के दौरान भी जरूरत पड़ने पर निगम बाहरी डिपुओं से बसें मंगवाएगा। निगम का मानना है कि छोटे शाही स्नान पर बीस लाख रुपये तक की आमदनी हुई है तो बड़े शाही स्नान पर इससे भी अधिकतर कमाई होने की प्रबंधन को उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी पर लगभग बीस लाख रुपये की आमदनी निगम प्रबंधन को हुई है। यह पिछले तीन साल की अपेक्षा में अधिक है। बड़े शाही स्नान पर अधिक आमदनी होने की उम्मीद है। जरूरत पड़ने पर बाहरी डिपुओं से बसें मंगवाई जाएंगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed