{"_id":"623f209df821464cfe6dbfa3","slug":"hrtc-buses-gasp-in-the-middle-passengers-upset-chamba-news-sml403725548","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच राह हांफीं एचआरटीसी बसें, मुसाफिर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच राह हांफीं एचआरटीसी बसें, मुसाफिर परेशान
विज्ञापन
बस स्टैंड चंबा में हांफी एचआरटीसी की भरमौर-शिमला रूट की बस।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें तकनीकी खराबी के कारण बीच राह हांफ रही हैं। शनिवार को चंबा-हरिद्वार के लिए दोपहर ढाई बजे चलने वाली बस एक घंटा देरी से रवाना हुई वहीं, शुक्रवार शाम भरमौर से शिमला के लिए चलने वाली बस कसाकड़ा स्थित बस अड्डे के पास ही हांफ गई। निगम के अधिकारियों के ध्यान में मामला आने पर दूसरी बस में सवारियों को भेजा गया। बसों के बीच राह हांफने से सवारियों की परेशानियां बढ़ रही हैं। वहीं, एचआरटीसी के अधिकारी मैन पावर (कार्यशाला में कर्मचारियों) की कमी होना इसके पीछे का कारण बता रहे हैं।
शनिवार को निर्धारित समयानुसार चंबा-हरिद्वार रूट की बस अपने काउंटर पर लगी। पहले से सीटें बुक करवा कर बस का इंतजार करने वाली सवारियां बस में सवार हो गईं। दोपहर ढाई बजे का समय था। तकनीकी खराबी के कारण बस स्टार्ट नहीं हुई। एचआरटीसी प्रभारी को इसके बारे में अवगत करवाया गया। निगम के मेकेनिक ने तकनीकी खराबी का पता लगाकर उसे दुरुस्त किया।
दोपहर साढ़े तीन बजे बस अपने निर्धारित रूट के लिए रवाना हुई। शुक्रवार देरशाम साढ़े छह बजे भरमौर से शिमला रूट की बस कसाकड़ा स्थित न्यू बस स्टैंड पहुंचते ही हांफ गई। बस खराब होने से 45 सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। निगम प्रबंधन को सूचना मिलने पर बस की मरम्मत करने का कार्य आरंभ हुआ लेकिन, बस दुरुस्त न होने से दूसरी बस मेें सवारियों को भेजा गया।
विज्ञापन
आरएम राजन जम्वाल ने कहा कि चंबा-हरिद्वार रूट की बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। मरम्मत के बाद बस को रूट पर भेजा गया। भरमौर-शिमला बस के खराब होने पर सवारियों को दूसरी बस में शिमला के लिए रवाना किया गया।