{"_id":"69370b53e5dba0cf1d0b122b","slug":"hrtc-buses-are-increasing-peoples-problems-sehgal-chamba-news-c-88-1-ssml1007-168701-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी की बसें बढ़ा रहीं लोगों की मुश्किलें : सहगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी की बसें बढ़ा रहीं लोगों की मुश्किलें : सहगल
Mon, 08 Dec 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में आए दिन हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाने से पूर्व ही हांफ रही हैं। इस कारण सवारियों की मुसीबतें बढ़ रही है। इस समस्या को जल्द हल किया जाए। यह बात चंबा प्रोग्रेसिव काउंसिल के अध्यक्ष सीपी सहगल ने लक्ष्मण क्लब चंबा में आयोजित बैठक के दौरान कही।
उन्हाेंने कहा कि एचआरटीसी प्रबंधन निगम के हालात प्रतिदिन खराब होते जा रहे है। कलपुर्जों और अन्य कई कारणों से बसें खराब होने का सिलसिला आए दिन देखने को मिल रहा है। चंबा में वेडर जोन का कार्य शुरू हो चुका था, लेकिन कोर्ट में स्टे के चलते काम बंद पड़ा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है इस स्टे को जल्द हटाया जाए।
उन्होंने पुलिस मैदान बारगाह में इंडोर स्टेडियम के कार्य को भी गति देने की भी मांग उठाई है। इसके अलावा बैठक में शहर से जुड़ी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। काउंसिल के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने भट्ठी नाला के पास पुल के निर्माण कार्य को लेकर सदर विधायक का आभार जताया। बैठक में एससी नैयर, विश्वामित्र महाजन, खुशाल चंद बक्शी, अनिल कुमार, सुरेंद्र भंडारी, बुधिया राम, हमिंद्र सेन, डॉ ओपी पुरी, राजेंद्र चोपडा, प्रवीण पुरी और डॉ. डीके सोनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।