फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC bus will run from Chamba to Katra

Chamba News: चंबा से कटड़ा के लिए चलेगी एचआरटीसी की बस

Wed, 01 Jan 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus will run from Chamba to Katra
चंबा। चंबा-बिहाली-कटड़ा रूट के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने बस सेवा आरंभ की है। डलहौजी की पूर्व विधायक आशा कुमारी ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना के बाद बस को हरी झंडी देकर रवाना किया। एचआरटीसी चंबा डिपो के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि यह बस सुबह 7:00 बजे जिला मुख्यालय चंबा से अपने निर्धारित रूट पर रवाना होगी। अभी यह बस सेवा पठानकोट तक ही है। आगे के लिए सवारियां न मिलने से इसे पठानकोट तक ही चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

आगामी दिनों में कटड़ा के लिए सीधी सवारियां मिलने पर बस निर्धारित रूट तक जाएगी। इससे विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के सलूणी से लेकर बनीखेत तक लोगों को आवाजाही में राहत मिलेगी। ग्रामीण बस सेवा को आरंभ करने को लेकर लंबे समय से मांग उठाते रहे हैं। अब मांग पूरी हो जाने से लोगाें को माता वैष्णो देवी मंदिर कटड़ा का रुख करने के लिए अतिरिक्त पैसे और समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण सूरज कुमार, अमित कुमार, प्रताप चंद, अशोक कुमार, निधिया राम, प्रकाश चंद, अशोक कुमार, दलीप कुमार, किशोरी लाल और राजीव कुमार ने बताया कि चंबा-बिहाली-कटड़ा बस सेवा न होने से लोगों को पूर्व में जिला मुख्यालय चंबा तक का सफर तय कर बस स्टैंड में पठानकोट के लिए बस लेनी पड़ती रही है। इसके बाद वे पठानकोट से आगे बस लेते थे। ऐसे में लोगों को घरों से जिला मुख्यालय तक का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था। लेकिन, अब बस सेवा आरंभ होना ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed