फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC bus going to Bharari broke down near Mangala

Chamba News: मंगला के पास खराब हो गई भराड़ी जा रही एचआरटीसी बस

Tue, 08 Oct 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 08 Oct 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus going to Bharari broke down near Mangala
मंगला (चंबा)। एक तरफ सरकार आरामदायक सफर के दावे करती है, दूसरी ओर निगम की बसें बीच राह हांफ रही हैं। मंगलवार को भी करीब दो बजे न्यू बस स्टैंड चंबा से चंबा-खज्जियार-भराड़ी रूट पर निकली एचआरटीसी बस पांच किलोमीटर का सफर तय करने के बाद खराब हो गई।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करन पड़ा। मंगला पहुंचते ही बस अचानक बंद हो गई। चालक और परिचालक ने निगम को अवगत करवाया, मगर दूसरी गाड़ी की व्यवस्था नहीं हो पाई। निगम का तर्क है कि उस वक्त सभी गाड़ियां रूटों पर गई थीं। इस कारण बस नहीं भेज सके। दूसरी तरफ, थक-हार लोग निजी टैक्सियों में सफर कर अपने गंतव्यों तक पहुंचे। कुछ यात्री दूसरी बसें बदल बदल कर पहुंचे।
विज्ञापन

यात्रियों में रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, देविया राम, रेशमा देवी, अलका देवी और सुरेखा देवी ने बताया कि निगम की बसें बीच राह खराब हो रही हैं। इसके चलते उन्हें परेशानियां पेश आ रही हैं। बताया कि सरकार की ओर से नई बसों की व्यवस्था नहीं करवाई जा रही है। इस कारण एचआरटीसी पुरानी बसों के सहारे ही यात्रियों को उनके गंतव्यों तक छोड़ने के प्रयास कर रहा है। इस वजह से बसें अपने रूटों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। यात्रियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि चंबा के लिए नई बसें भेजी जाए। उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि यह मामला ध्यान में आया था। कहा कि कर्मशाला में बस न होने के चलते दूसरी बस नहीं भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed