फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   hrtc bus going from Shimla to Chamba gasped in Sihunta

चम्बा: शिमला से चंबा जा रही निगम की बस सिहुंता में हांफी, यात्री परेशान

Sun, 19 Feb 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Feb 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
hrtc bus going from Shimla to Chamba gasped in Sihunta
चंबा के सिहुंता के पास खराब खड़ी शिमला-चंबा आ रही परिवहन निगम की बस।संवाद
सिहुंता (चंबा)। शिमला-कांगड़ा-चंबा रूट पर दौड़ने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सिहुंता में हांफ गई। इससे बस में सवार 35 सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार अल सुबह 3:15 बजे बस के प्रैशर पाइप फट गई। बस में आई तकनीकी खराबी की भनक लगते ही चालक ने सूझबूझ से बस को सड़क किनारे ब्रेक लगा कर रोक दिया। चालक-परिचालक ने बस में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

आखिरकार पौने चार बजे के करीब चंबा-शिमला रूट पर आ रही नॉन स्टॉप बस में इसकी सवारियों को रवाना किया गया। सवारियां एचआरटीसी प्रबंधन की लचर कार्यप्रणाली को कोसती दिखी। सवारियों में अमित कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, कन्हैया राम, लोकेंद्र, रजनी देवी, आरती देवी, पिंकी देवी, कौशल्या देवी, अर्चना ने बताया कि रविवार सुबह उनकी बस सिहुंता में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से बंद हो गई।
विज्ञापन

बस के समय पर ठीक न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। कहा कि एचआरटीसी प्रबंधन को बसों की पहले चैकिंग करने के बाद ही लंबे रूटों पर भेजना चाहिए। बसों के बीच राह ही हांफ जाने से सवारियों को इसका खामियाजा उठाना पड़ता है। कहा कि रूट पर यदि नॉन स्टॉप बस नहीं आती तो आधी रात सवारियों को अंधेरे में ही गुजारनी पड़ती। नॉन स्टॉप बस में भी सभी सवारियों को खड़े-खड़े ही सफर तय करना पड़ा। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरएम चंबा साहिल कपूर ने बताया कि बस की प्रैशर पाइप फट जाने से इस प्रकार की नौबत पेश आई है। बहरहाल, सवारियों को दूसरी बस से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed