फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC bus breaks down again on the Chamba-Gharmani route.

Chamba News: चंबा–घरमानी रूट पर एचआरटीसी बस फिर खराब

Fri, 03 Jul 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 03 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus breaks down again on the Chamba-Gharmani route.
घूम के पास तकनीकी खराबी से बीच रास्ते रुकी बस, यात्रियों को हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-घरमानी रूट पर परिवहन निगम की बस शुक्रवार को घूम के पास बंद हो गई। बस के रुकने से यात्रियों को काफी देर तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा।
निगम की ओर से दूसरी बस नहीं भेजी गई। यात्रियों को टैक्सी और पैदल ही आगे का सफर करना पड़ा। यात्रियों का आरोप है कि 26 सीटों वाली बस में करीब 100 सवारियां बैठाई गई थीं जिससे बस में भारी भीड़ हो गई। इस स्थिति ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस रूट पर बसों के बार-बार खराब होने और क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने की शिकायतें लंबे समय से सामने आ रही हैं लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

यात्रियों में संजय कुमार,प्रदीप कुमार, मनोहर लाल,केवल कुमार, महिंद्र सिंह, मनीषा कुमारी, सरिता देवी ने परिवहन निगम मांग की है कि इस रूट पर चलने वाली बसों की नियमित तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही पर्याप्त बसें उपलब्ध कराई जाएं और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई की जाए। अड्डा इंचार्ज सरदार मोहम्मद ने बताया कि बस स्टैंड में कोई बस न होने के कारण दूसरी बस की व्यवस्था नहीं हो पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed