फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   hrtc bus breakdown in bagdar

लंगेरा से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस बगढ़ार में हांफी

Sat, 02 Nov 2019 04:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
hrtc bus breakdown in bagdar
बनीखेत (चंबा)। लंगेरा से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस बगढ़ार में ही हांफ गई। सवारियों को एक घंटे तक बस के ठीक होने का इंतजार करना पड़ा। एक घंटे के बाद जब बस ठीक हुई तो सवारियां अपने गंत्वय को रवाना हो पाई। बस पठानकोट डिपो की है, जोकि लंगेरा से वाया पठानकोट होकर शिमला के लिए जाती है। पिछले लंबे समय से उपरोक्त रूट पर खटारा बसों को भेजा जा रहा है। इसकी वजह से बसें बीच रास्ते में ही हांफ जाती है।
विज्ञापन

चार दिन पहले भी उक्त रूट पर चलने वाली बस खैरी के पास खराब हो गई। शनिवार को बगढ़ार के पास बस खराब हो गई। बस में करीब दो दर्जन से अधिक सवारियां सफर कर रही थी। बस में सफर कर रही सवारियों में राजेश कुमार, चैन सिंह, योगराज, कमला देवी, सरोज कुमारी, अमन कुमार और नरेंद्र ने बताया कि उक्त रूट पर एचआरटीसी खटारा बसों को भेज रही है।
विज्ञापन

इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि उक्त रूट काफी लंबा है। इसको देखते हुए रूट पर नई बसें भेजी जानी चाहिए। जिससे बसें बीच रास्ते में खराब न हों। मगर एचआरटीसी नई बसें भेजने की जगह खटारा बसें रूट पर भेज रही है। इसकी वजह से बस में सफर करने वाली सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आरएम चंबा सुभाष कुमार ने बताया कि उनके ध्यान में मामला लाया गया है। भविष्य में सवारियों को इस तरह की परेशानी पेश न आए। इसको लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed