{"_id":"6a2305d91a4549b6df0ec849","slug":"hpv-vaccine-administered-to-11-adolescent-girls-at-banikhet-and-bagdhar-centres-chamba-news-c-88-1-cmb1014-185705-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बनीखेत और बगढार केंद्रों में लगाई 11 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बनीखेत और बगढार केंद्रों में लगाई 11 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन
Fri, 05 Jun 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
पीएचसी बनीखेत में एचपीवी वैक्सीन लगवाती छात्रा। संवाद
ह्यूमन पेपिलोमा वायरस से सुरक्षा देती है एचपीवी वैक्सीन : बीएमओ
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बनीखेत कोल्ड चेन पॉइंट के तहत एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया। बनीखेत और बगढार स्वास्थ्य केंद्रों में 11 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। इनमें बनीखेत केंद्र में 9 और बगढार केंद्र में 2 बच्चियों का टीकाकरण हुआ।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शाम लाल ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन महत्वपूर्ण जीवन रक्षक टीका है। यह ह्यूमन पेपिलोमा वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है। यह वायरस मुख्य रूप से महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) और जननांगों में होने वाले मस्सों का प्रमुख कारण माना जाता है। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन 9 से 45 वर्ष की आयु के बीच लगाई जा सकती है। यौन गतिविधि शुरू होने से पहले इसे लगवाना सबसे अधिक प्रभावी माना जाता है। इस टीके से भविष्य में गंभीर बीमारियों और कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओररेस 28 फरवरी 2011 के बाद जन्मी और 14 वर्ष तक की आयु पूर्ण कर चुकीं किशोरियों को यह वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि पात्र बच्चियों का समय पर टीकाकरण करवाकर उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहयोग करें। एचपीवी टीकाकरण अभियान का उद्देश्य किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम करना तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित बनाना है। विभाग भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता एवं टीकाकरण कार्यक्रम जारी रखेगा।
--