फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   House of two brothers in the grip of landslide in Rejindu

Chamba News: रजिंडू में भूस्खलन की चपेट में आया मकान

Wed, 30 Jul 2025 04:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
House of two brothers in the grip of landslide in Rejindu
रजिंडू में भूस्खलन की चपेट में आया मकान
विज्ञापन

दो भाइयों के परिवार ने समय रहते बचाई जान
रात के समय हुई भारी बारिश से गांव डुग में मकान को हुआ नुकसान
परिवार को सुरक्षित स्थान पर ले गए घर के मुखिया
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत रजिंडू के गांव डुग में भारी बारिश के चलते एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। यह मकान दो भाइयों चरणों और सरणों पुत्र ध्याना का है। घटना के समय पूरा परिवार मकान में सोया हुआ था। बारिश तेज होते ही घर के पीछे से अचानक जोरदार आवाज आई, जिसे सुनकर घर के मुखिया ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए परिवार को बाहर निकाला और पास के ही गांव में सुरक्षित स्थान पर ले गए, जहां उन्होंने रात गुजारी। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा और पशु भी सुरक्षित रहे। हालांकि, मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित ने ग्राम पंचायत प्रधान जोगिंद्र सिंह को इसकी सूचना दी। प्रधान ने तुरंत राजस्व विभाग को मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने के लिए सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed