फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hours of brainstorming... cleanup wrapped up in minutes.

Chamba News: घंटों तक मंथन.... मिनटों में निपट गई सफाई

Fri, 03 Jul 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 03 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hours of brainstorming... cleanup wrapped up in minutes.
मुगला बाजार के समीप हाईवे पर नाली की सफाई में जुटी मशीन।संवाद।
पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला बाजार में सफाई के नाम पर खानापूर्ति
विज्ञापन

हाईवे पर नाली का अधिकतर हिस्सा अवैध पार्किंग की वजह से नहीं हो पाया साफ
जहां से हटाए वाहन, वहां भी ढंग से नहीं हो पाई सफाई, बाजार में गंदगी का माहौल


--
सफाई के नाम पर मुगला बाजार में जो अभियान चला वह बरसात से पहले व्यवस्था सुधारने के दावे से ज्यादा लापरवाही की तस्वीर बन गया। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर सुबह 11:05 बजे पहुंची टीम ने घंटों की देरी और चर्चा के बाद दोपहर 1:10 बजे काम शुरू किया। आधे घंटे के भीतर ही खानापूर्ति कर टीम वापस लौट गई। नतीजा यह रहा कि नालियों का बड़ा हिस्सा जाम ही रह गया। जहां सफाई हुई भी, वहां अधूरापन साफ नजर आया। इससे पूरे बाजार में दुर्गंध और गंदगी का माहौल और गहरा हो गया।
--
चंबा। दिन : शुक्रवार, समय : 11:05 बजे। स्थान : पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे पर स्थित मुगला बाजार। नालियों को साफ करने के लिए मशीनरी पहुंच गई है। स्थानीय लोगों से नेशनल हाईवे प्राधिकरण के अधिकारी बात कर रहे हैं। बाजार के समीप बना स्कप्पर बंद करने की कुछ लोग मांग कर रहे हैं। करीब दो घंटे तक चर्चा के बाद दोपहर 1:10 मिनट पर नालियों की सफाई का कार्य शुरू होता है। मात्र आधे घंटे के भीतर सफाई कर मशीन लौट गई। हाईवे पर वाहन पार्क होने के चलते नालियों का अधिकतर हिस्सा साफ नहीं हो पाया। जो हिस्सा साफ किया गया है, वहां भी गंदगी फैली हुई नजर आई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे पर नेशनल हाईवे प्राधिकरण की टीम मशीन लेकर नालियों की सफाई करने के लिए पहुंची थी लेकिन खानापूर्ति ही की गई। हाईवे पर अधिकतर जगह नालियों की सफाई ढंग से नहीं की गई। ऐसे में बाजार में दुर्गंध का माहौल बन गया है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। इस बारे में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed