{"_id":"663e537c5e367d50ef040b36","slug":"hotspot-made-near-shanidev-temple-chamba-news-c-88-1-cmb1003-124473-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शनिदेव मंदिर के पास चकाचक करवाया हॉटस्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शनिदेव मंदिर के पास चकाचक करवाया हॉटस्पॉट
Fri, 10 May 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 10 May 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर के समीप स्थित शनिदेव मंदिर हॉटस्पॉट क्षेत्र को नगर परिषद चंबा ने चकाचक करवा दिया है।
नगर परिषद ने संबंधित ठेकेदार को निर्देश जारी कर हॉटस्पॉट क्ष्ज्ञेत्र के समीप सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवा दी है। सफाई कर्मचारी की ओर से नाले में कूड़ा फेंकने के मामले में भी नगर परिषद ने सफाई कर्मचारी से जवाब मांगा है। तीन दिन के भीतर सफाई कर्मचारी को अपना पक्ष नगर परिषद के समक्ष रखना होगा। अन्यथा, नगर परिषद की ओर से एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। हॉटस्पॉट क्षेत्र में कूड़ा फेंकने का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
गौरतलब है कि शनिदेव मंदिर के समीप नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण अभियान के तहत हॉटस्पॉट बनाया है। घरों से तो सफाई कर्मचारी कूड़ा ला रहे हैं, मगर यहां सड़क किनारे और नाले में सफाई कर्मचारी कूड़ा फेंक रहे है। इससे यहां गंदगी का आलम रहता था। मंदिर आने वाले लोगों को भी काफी परेशानियां पेश आती थीं। वीरवार को भी एक महिला सफाई कर्मचारी ने एकत्रित कूड़े को नाले में फेंका। बहरहाल, नगर परिषद ने हरकत में आते हुए नाले समेत हॉटस्पॉट क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवा दी है। नगर परिषद डोर-टू-डोर अभियान के तहत कूड़ा एकत्रित कर रही है। इसका शुल्क भी लिया जा रहा है, मगर ठेकेदार कूड़े का सही निष्पादन नहीं कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों नाले में कूड़ा फेंक रहे हैं। उधर, नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि हॉट स्पॉट को चकाचक करवा दिया है। साथ ही सफाई कर्मचारी से भी नाले में कूड़ा फेंकने पर जवाब मांगा गया है।
--