फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hoardings spoiling the appearance of the city not removed in Chamba

Chamba News: चंबा में नहीं हटे शहर की सूरत बिगाड़ने वाले होर्डिंग्स

Thu, 04 Apr 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Apr 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Hoardings spoiling the appearance of the city not removed in Chamba
चंबा शहर के आसपास लगे होर्डिंग।संवाद
चंबा में नहीं हटे शहर की सूरत बिगाड़ने वाले होर्डिंग्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने मार्च तक हटाने का रखा था लक्ष्य, जमीनी स्तर पर नहीं दिखाई गंभीरता
कुछ दिन तक चलाया था अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान, फिर निकल गई दावों की हवा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भले ही नगर परिषद चंबा शहर को सुंदर बनाने के लिए कई दावे करती है, लेकिन जगह-जगह बिना अनुमति लगे विज्ञापनों के होर्डिंग शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं। इन होर्डिंग को हटाने में नगर परिषद फिसड्डी साबित होती नजर आ रही है। हैरत की बात है कि नगर परिषद ने मार्च तक सभी होर्डिंग और पोस्टर हटाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई जमीनी स्तर पर होती प्रतीत नहीं हो रही है। इससे नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
शहर के आस-पास की गलियों, सड़क और हाईवे किनारे स्थित जंगलों, दीवारों और खंभों पर निजी शिक्षण संस्थानों की ओर से विज्ञापनों के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इसके लिए नगर परिषद की अनुमति भी नहीं ली गई है। इस कारण नगर परिषद को आर्थिक चपत भी लग रही है। हालांकि, अवैध होर्डिंग्स हटाने को लेकर नगर परिषद ने आपातकालीन बैठक भी की थी। इसमें शहर में विभिन्न जगह लगे अवैध होर्डिंग्स हटाने का निर्णय लिया था। इसके बाद कुछ हद तक कार्रवाई भी की गई। एक-दो दिन तक अभियान चलाकर करीब 15 होर्डिंग हटाए गए। इसके बाद यह अभियान ठंडे बस्ते में पड़ गया। लोगों ने आरोप लगाया था कि नगर परिषद ने शहर के बाहर और हाईवे किनारे से तो अवैध होर्डिंग हटा दिए थे, लेकिन शहर के बीचोंबीच कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि किन्हीं कार्यों के चलते कर्मचारी व्यस्त थे। जल्द ही शहर और नगर परिषद के दायरे में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग हटवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed