फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hillside cracked near Khadamukh; traffic on the Pathankot-Bharmour highway stalled for four hours.

Chamba News: खड़ामुख के पास दरकी पहाड़ी, पठानकोट भरमौर हाईवे पर 4 घंटे तक थमी रही रफ्तार

Fri, 10 Jul 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 Jul 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Hillside cracked near Khadamukh; traffic on the Pathankot-Bharmour highway stalled for four hours.
चंबा। लगातार बारिश के बीच पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को खड़ामुख के समीप पहाड़ी दरकने से यातायात के लिए बंद पड़ गया। पहाड़ी से मलबा और बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरने के साथ ही हाईवे के एक हिस्से में दरार भी आ गई। इसके चलते एहतियातन वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम महज 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची। एनएचएआई की टीम ने चार घंटों में हाईवे वाहनों के लिए बहाल करवा लोगों को राहत दी।
विज्ञापन

हाईवे पर खड़ामुख के समीप अल सुबह 6 बजे भारी भरकम चट्टानें गिरने से यातायात पर रफ्तार थमी गई। एनएचएआई प्रबंधन की ओर से चार मशीनों को राहत कार्य में लगाया गया। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से सड़क पर गिरी विशाल चट्टानों को तोड़कर हटाने का कार्य युद्धस्तर हटाने का कार्य आरंभ किया गया। जिससे जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जा सके। हाईवे पर दरार आने के कारण मशीनरी और कर्मचारियों को भी सावधानी के साथ कार्य करना पड़ रहा है। मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। आखिरकार सुबह 10:00 बजे हाईवे यातायात के लिए बहाल हो पाया। एनएचएआई के सहायक अभियंता साहिल ने बताया कि चार घंटों के भीतर हाईवे यातायात को बहाल करवा कर लोगों को राहत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed