फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Highway remained closed for 13 hours in Banikhet, supply of milk and bread arrived late

Chamba News: बनीखेत में 13 घंटे बंद रहा हाईवे, देर से पहुंची दूध-ब्रेड की सप्लाई

Fri, 02 Feb 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Feb 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Highway remained closed for 13 hours in Banikhet, supply of milk and bread arrived late
चंबा में बर्फबारी के बाद बनीखेत के पास मार्ग पर फिसलन के चलते महिला को पकड़कर लेकर चलता युवक।सं
बनीखेत (चंबा)। दो दिन की बर्फबारी के बाद लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बनीखेत में फिसलन बढ़ने के कारण करीब 13 घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन

इससे मार्ग के दोनों ओर हजारों वाहन फंसे रहे। बर्फ में फिसलने के कारण वाहन आड़े-तिरछे मार्ग पर खड़ा कर दिए गए थे। परिवहन निगम के दर्जनों रूटों की बसें, मालवाहक वाहन, स्कूली बसें, सैकड़ों दो पहिया वाहन भी फंसे रहे। पेट्रोल पंप से सुकड़ाईबाई तक पांच किलोमीटर के दायरे में वाहनों की कतारें लगी रहीं। मार्ग पर शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे के बाद यातायात बहाल हो पाया। इसके लिए पुलिस कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शुक्रवार सुबह जिला मुख्यालय चंबा में दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे दूध, अंडा, ब्रेड और अखबार भी दोपहर बाद पहुंच पाया।
विज्ञापन

हाईवे पर फिसलन अधिक होने के कारण पर्यटकों समेत अन्य लोगों ने अपने वाहन हाईवे किनारे ही खड़े कर दिए थे। इससे पुलिस जवानों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने में काफी परेशानियां पेश आईं। सबसे ज्यादा परेशान बसों में अपने गंत्वय की ओर जाने वाले लोग हुए। लोग भारी-भरकम सामान के अलावा बच्चों को कंधों पर उठाकर पैदल आवाजाही करते नजर आए।उधर, उपमंडल अधिकारी डलहौजी अनिल भारद्वाज ने कहा कि बर्फबारी के बाद हाईवे पर फिसलन के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई थी। दोपहर एक बजे तक यातायात व्यवस्था को सुचारू करवा लोगों को राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सैलानियों ने की मस्ती, फिसलकर गिरते रहे लोग
पर्यटन नगरी डलहौजी में शुक्रवार को जाम लगने के कारण जहां लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं सैलानी बर्फ के बीच जमकर मस्ती करते नजर आए। बर्फ के बीच फंसे वाहनों को निकालने के लिए लोग धक्का लगाते रहे। सुबह से लेकर फिसलने का यह सिलसिला चलता रहा। दोपहर एक बजे के बाद यातायात बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
--

चंबा में बर्फबारी के बाद बनीखेत के पास मार्ग पर फिसलन के चलते महिला को पकड़कर लेकर चलता युवक।सं

चंबा में बर्फबारी के बाद बनीखेत के पास मार्ग पर फिसलन के चलते महिला को पकड़कर लेकर चलता युवक।सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed