फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Heavy rains shut 34 roads; darkness engulfs 90 villages.

Chamba News: भारी बारिश से 34 सड़कें बंद, 90 गांवों में पसरा अंधेरा

Thu, 02 Jul 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains shut 34 roads; darkness engulfs 90 villages.
बारिश के बाद खेतों में छाई हरियाली
जिले में जल शक्ति विभाग की 37 परियोजनाएं भी हुईं प्रभावित, 19 ट्रांसफार्मर भी पड़े ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बुधवार आधी रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जिला चंबा में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। वीरवार दोपहर 2 बजे तक रुक-रुक कर बारिश जारी रही।
भारी बारिश से 34 सड़कें बंद हो गईं हैं। जिले के 90 गांव अंधेरे में डूब गए हैं। जल शक्ति विभाग की 37 पेयजल परियोजनाएं ठप हैं। इससे जल संकट गहरा गया है। पिछले दो दिन से जिले में बारिश का क्रम जारी है। वीरवार शाम तक बंद पड़ीं 34 में से 27 सड़कों को बहाल कर दिया गया है जबकि सात मार्गाें को बहाल करने का कार्य जारी है। दूसरी तरफ, बारिश के कारण 19 में से 11 ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है। इससे करीब 55 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। अभी भी आठ ट्रांसफार्मर ठप हैं। जल शक्ति विभाग ने 37 पेयजल योजनाओं में से दस को बहाल कर दिया है। 27 पेयजल परियोजनाओं को बहाल करने का कार्य प्रगति पर है।

--
बारिश से सेब की फसल को पहुंचा नुकसान
साहो क्षेत्र के लग्गा गांव में सेब की पैदावार पर बारिश का विपरीत असर पड़ा है। इससे बागवानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। प्रभावितों में बागवान हरी सिंह, हेम राज, भानू राम, बलिराज, राम सिंह, कमलेश कुमार ने कहा कि देर रात शुरू हुई भारी बारिश के बीच उनकी सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस बार पैदावार अच्छी थी और अच्छी आमदनी की भी उम्मीद थी। वीरवार को सड़कें बंद होने के चलते यात्री बेबस दिखे। पैदल ही अपने कार्यालयों में पहुंचे। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि व्यवस्थाओं को बहाल करने में लिए टीमें जुटी हैं। उपमंडल अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed