{"_id":"664e2a139f0021b4d30c8518","slug":"health-of-38-students-examined-in-bholoth-school-chamba-news-c-88-1-ssml1006-125428-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भलोठ स्कूल में जांच 38 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भलोठ स्कूल में जांच 38 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य
Wed, 22 May 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 22 May 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला भलोठ में स्वास्थ्य विभाग ने 38 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांचा। इसमें चार विद्यार्थियों को रेफर किया गया है।
इनमें दो विद्यार्थी त्वचा और दो दांत की बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित मिले। इन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य टीम ने चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। इन बच्चों को येलो रेफर कार्ड भी दिया गया है। इसके जरिये इनकी बीमारी का पूरा इलाज मुफ्त किया जाएगा। बुधवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य टीम ने भलोठ पाठशाला में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें विद्यार्थियों में सिर से लेकर पैर तक पाई जाने वाली सभी बीमारियों की जांच की गई। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अभिभावकों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के बारे में जरूरी जानकारी दी। स्वास्थ्य टीम में डॉक्टर नीरज गुप्ता, फार्मेसी अफसर देवेंद्र कुमार व एएनएम अनुराधा शामिल रहे। संवाद
--