फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health department team searching for hidden TB patients in Kihar

Chamba News: किहार में स्वास्थ्य टीम तलाश रही टीबी के छुपे हुए मरीज

Mon, 09 Jan 2023 10:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Health department team searching for hidden TB patients in Kihar
चंबा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य खंड किहार के गांव में टीबी के छिपे मरीजों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया। इसके तहत स्वास्थ्य टीम ने गांव में रहने वाले सभी परिवारों से संपर्क साधा। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों से टीबी के लक्षणों के संबंध में पूछताछ की गई। इसमें एक दर्जन लोग ऐसे पाए गए। जिनमें टीबी के लक्षण पाए गए। इन लोगों के बलगम का सैंपल लेकर सरकारी प्रयोगशाला में भेजे गए। जहां पर उनकी टीबी जांच होगी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि छिपे हुए टीबी मरीजों को तलाश करने का अभियान जिले के दस गांव में चलाया गया है। इसमें नगर परिषद चंबा का एक वार्ड भी शामिल किया गया है। शहर में तो अभी तक टीबी का नया मरीज सामने नहीं आया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इस अभियान में छह नए टीबी मरीज मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनवरी तक चलेगा। ऐसे में छुपे हुए अन्य टीबी रोगी इस अभियान में सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed