फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health department reached near the target of booster dose

बूस्टर डोज के लक्ष्य के नजदीक पहुंचा स्वास्थ्य विभाग

Fri, 19 Aug 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Health department reached near the target of booster dose
चंबा। जिले में स्वास्थ्य विभाग बूस्टर डोज लगाने के अपने लक्ष्य के करीब पहुंच चुका है। विभाग ने 75 दिन में चार लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें 79 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हो चुकी है। सितंबर तक विभाग को अपने बचे हुए लक्ष्य को पूर्ण करना होगा।
विज्ञापन

अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को घरों में जाकर बूस्टर डोज लगाने की योजना बनाई है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें रोजाना गांवों और मोहल्लों में टीकाकरण शिविर लगा रही हैं। इसके अलावा जो लोग शिविर में पहुंचने में असमर्थ हैं उन्हें घरों में जाकर बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग ने कुछ दिन के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीकाकरण अभियान में लगाया गया है। चिकित्सक से लेकर फार्मासिस्ट रोजाना टीकाकरण शिविर में भाग लेकर लोगों को बूस्टर डोज लगा रहे हैं। शुरुआत में लोग बूस्टर डोज लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे थे। इसके चलते जिले में कोरोना संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़ रहे थे। जब विभाग ने लोगों को इस डोज का महत्व समझाया तो लोग बूस्टर डोज लगवाने के लिए अब आगे आने लगे हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों में काफी गिरावट भी आई है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शैल्जा सूर्या ने बताया कि बूस्टर डोज के लक्ष्य को 79 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। तय समयावधि से पहले विभाग जिले में इस लक्ष्य को हासिल कर लेगा। चार लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed