फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health checkup of children stopped, teams busy in making Abha card

Chamba News: बच्चों की स्वास्थ्य जांच रुकी, आभा कार्ड बनाने में जुटीं टीमें

Wed, 25 Oct 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 25 Oct 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Health checkup of children stopped, teams busy in making Abha card
चंबा। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच रुक गई है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य टीमें बच्चों की जांच कर रही थीं, लेकिन एक महीने से इन टीमों की ड्यूटी स्वास्थ्य विभाग ने आभा कार्ड बनाने के लिए लगा दी हैं।
विज्ञापन

इससे जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच अधर में लटक गई है। इस कार्यक्रम के तहत गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चे की पहचान कर उसके इलाज की मुफ्त व्यवस्था की जाती है। कार्यक्रम के तहत जिला चंबा में आधा दर्जन से अधिक हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को नया जीवन मिल चुका है। उन बच्चों की बीमारी का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में हुआ। इसके लिए अभिभावकों को कोई पैसा नहीं खर्च करना पड़ा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में 13 मोबाइल हेल्थ टीमें कार्य कर रही हैं। इनमें चिकित्सक, फार्मेसी अफसर सहित आशा वर्कर को शामिल किया गया है। वे रोजाना दूरदराज के इलाकों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते हैं। एक महीने से ये टीमें लोगों के घर-घर जाकर आभा कार्ड बना रही हैं। इससे पहले भी एसा हो चुका है। जब भी विभाग जिले में कोई अभियान चलाता है तो आरबीएसके की टीमों की ड्यूटी लगाई जाती है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया थम जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जालम सिंह ने बताया कि आरबीएसके की टीमों को आभा कार्ड बनाने के अभियान में लगाया गया है। यह अभियान अंतिम चरण में हैं। जल्द ही टीमों को आरबीएसके के तहत बच्चों की स्वास्थ्य जांच में वापस भेज दिया जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed