{"_id":"6ab6aaf3851df6d5df041c8e","slug":"he-built-a-ground-near-his-house-and-is-now-giving-wings-to-village-players-chamba-news-c-88-1-ssml1004-197903-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: घर के पास मैदान बनाया, अब गांवों के खिलाड़ियों को दे रहे उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: घर के पास मैदान बनाया, अब गांवों के खिलाड़ियों को दे रहे उड़ान
Fri, 25 Sep 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद रफी ने 2017 में शुरू किया सफर, आज खेलो इंडिया केंद्र में 30 खिलाड़ियों को दे रहे प्रशिक्षण
गरीब और पिता का साया खो चुके करीब 10 बच्चों को निशुल्क सिखा रहे कबड्डी के गुर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। गांव की पगडंडियों और छोटे मैदानों में खेलती प्रतिभाओं को अगर सही दिशा मिल जाए तो वे बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं। इसी सोच के साथ कबड्डी खिलाड़ी मोहम्मद रफी ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को निखारने में जुटे हैं।
वर्ष 2017 में बच्चों को कबड्डी खेलते देखा तो उनकी प्रतिभा को संवारने का बीड़ा उठाया। घर के पास छोटी सी जगह पर मैदान तैयार किया और वहीं से प्रशिक्षण का सिलसिला शुरू किया।
रफी की मेहनत को वर्ष 2022-23 में खेलो इंडिया केंद्र शुरू होने से नया मंच मिला। वर्तमान में उनके पास छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ वर्ग तक करीब 50 से 60 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। खेलो इंडिया केंद्र चमीणू में करीब 30 खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर और पिता का साया खो चुके करीब 10 बच्चों को वह अपने स्तर पर निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
भरमौर और पांगी के करीब 30 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने चमीणू केंद्र में निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश में जनजातीय क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए आयोजित वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में भाग लिया। चंबा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-14 और अंडर-20 वर्ग में भी केंद्र के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
मोहम्मद रफी ने एनआईएस बंगलूरू से प्रशिक्षण हासिल किया है। उनका लक्ष्य चंबा के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक दिलाना है। उनका कहना है कि ग्रामीण प्रतिभाओं को सुविधाएं और उचित मंच मिले तो वे जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। उनके छोटे भाई मोहम्मद सफी, जो कबड्डी खिलाड़ी और वर्तमान में कोच हैं, प्रशिक्षण में उनका सहयोग कर रहे हैं।
--