फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Harsh Mahajan's photos are popular on Facebook

Chamba News: फेसबुक पर छाए रहे हर्ष महाजन के फोटो

Wed, 28 Feb 2024 07:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 28 Feb 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Harsh Mahajan's photos are popular on Facebook
फेसबुक पर छाए रहे हर्ष महाजन के फोटो
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद बनने पर जिले के लोगों ने फोटो लगाकर जताई खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पूर्व मंत्री हर्ष महाजन के राज्यसभा सांसद पद पर जीत को लेकर जिले के लोगों ने फेसबुक पर उनकी फोटो डालकर उन्हें बधाई दी। ऐसा पहली बार देखने को मिला कि फेसबुक की स्टोरी पर सिर्फ हर्ष महाजन के फोटो ही दिखाई दे रहे थे। इससे पहले भी कई बार चुनाव हुए, जिले से मंत्री भी बने, लेकिन फेसबुक पर किसी नेता के इतने ज्यादा फोटो कभी देखने को नहीं मिले। इससे पहले राजनीति से जुड़े लोग ही अपने नेता की जीत पर उनके फोटो फेसबुक या व्हाट्सएप पर फोटो शेयर करते थे। इस बार ऐसा पहली बार देखने को मिला कि एक नेता की जीत पर पूरे जिले के लोगों ने खुशी मनाई। इसका एक कारण यह भी माना जा रहा है कि चंबा जिले से पहली बार कोई नेता राज्यसभा सांसद चुना गया है। इसके अलावा हर्ष महाजन की छवि राजनीति में काफी अच्छी रही है। उन्होंने मंत्री रहते कई बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया है। जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहे। जब वह मंत्री पद और सक्रिय राजनीति से बाहर हुए, तब भी उन्होंने शिमला रहकर चंबा के लोगों के कार्य किए। जब भी कोई चंबा निवासी उनके पास किसी कार्य के संबंध में जाता तो वह निस्वार्थ भाव से उनके कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करवाते। ऐसे में जब उन्हें राज्य सभा सांसद चुना गया तो उन सभी लोगों ने उनके फोटो फेसबुक पर डाल दिए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed