फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Had to go 65 km away for dental treatment

Chamba News: दांतों के इलाज को जाना पड़ रहा 65 किमी दूर

Fri, 08 Sep 2023 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Had to go 65 km away for dental treatment
तीसा (चंबा)। नागरिक अस्पताल तीसा में पिछले 10 वर्षो से दंत चिकित्सक तैनात नहीं हैं। जिस कारण लोगों को अपने दांतों की बीमारी का इलाज करवाने के लिए 65 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज चंबा जाना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ चुकी हैं। ग्रामीणों का मानना है कि लाखों रुपये की मशीनें होने के बावजूद भी वे धूल हांफ रही हैं। इतना ही नहीं, दंत चिकित्सक की ओपीडी में भी ताला लटका रहता है। जो मरीज चंबा अस्पताल जाने को असमर्थ हैं।
विज्ञापन



उन्हें मजबूरन निजी लैबों में जाकर अपने दांत की बीमारी का उपचार करवाना पड़ता है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों में केशव राम, किशोर चंद, योग राज, हेम राज, जोगिंद्र कुमार और लोकेश कुमार का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च करके नागरिक अस्पताल तीसा को तैयार किया है। बावजूद, इसके यहां अव्यवस्था का आलम हैं। यहां आज तक पूरा स्टाफ नहीं नियुक्त किया गया है। हालांकि, क्षेत्र की लगभग 55 पंचायतों की एक लाख से अधिक आबादी इसी अस्पताल पर निर्भर रहती है। जिन्हें मजबूरन दांतों का इलाज करवाने के लिए जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ रहा है। कई बार ग्रामीणों ने दंत चिकित्सक की तैनाती को लेकर मांग उठाई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। नजदीक अस्पताल होने के बाद लोगों को दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कार्यकारी बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पूरी का कहना है कि विभागीय बैठक में कई बार इस मुद्दे को उठाया गया है। इसके अलावा उच्चाधिकारी को अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed