फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Had there been a crash barrier, the driver's life could have been saved.

Chamba News: क्रैश बैरियर होते तो बच सकती थी चालक की जान

Sun, 02 Jun 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 02 Jun 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Had there been a crash barrier, the driver's life could have been saved.
मंगला (चंबा)। जोत-चंबा मार्ग पर मंंगला के पास क्रैश बैरियर होते तो शायद कार दुर्घटना में चालक की जान नहीं जाती।
विज्ञापन

जहां कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिरी है, वहां क्रैश बैरियर का नामोनिशान तक नहीं है। यदि सड़क किनारे क्रैश बैरियर होते तो शायद कार खाई में नहीं गिरती और चालक की जान बच जाती। इससे पहले भी इसी स्थान पर एक अन्य कार दुर्घटना हो चुकी है। इसमें भी कार सवार की जान चली गई थी। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग और प्रशासन नहीं जागा। यदि अब भी वहां क्रैश बैरियर लगाने की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले समय में ओर भी वाहन दुर्घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। इसलिए लोक निर्माण विभाग को समय रहते वहां क्रैश बैरियर लगाने की व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी वाहन दुर्घटना उस स्थान पर घटित न हो। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल ने बताया कि चंबा-जोत मार्ग के विस्तारीकरण का कार्य प्रगति पर है। कार्य पूरा होने पर क्रैश बैरियर लगा दिए जाएंगे। इससे पहले भी विभाग ने ब्लैक स्पॉट पर क्रैश बैरियर लगाए थे। इसमें कई स्थानों से क्रैश बैरियर चोरी हो चुके हैं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed