फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gypsy with red-green lights handed over to the team after worship

Chamba News: पूजा-अर्चना के बाद टीम को सौंपी लाल-हरे रंग की बत्ती लगी जिप्सी

Thu, 04 Apr 2024 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Apr 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Gypsy with red-green lights handed over to the team after worship
चंबा में पेट्रोलिंग पार्टी वाहन के साथ वन विभाग की टीम। संवाद
पूजा-अर्चना के बाद टीम को सौंपी लाल-हरे रंग की बत्ती लगी जिप्सी
विज्ञापन

चंबा। वन विभाग के कर्मचारी भी अब पुलिस की तरह वन काटुओं की धरपकड़ करते नजर आएंगे। मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने वीरवार को लाल और हरे रंग की बत्ती लगी जिप्सी की पूजा-अर्चना के बाद टीम को सौंपी।

अब रैपिड रिस्पांस टीम ड्यूटी के दौरान वन काटुओं पर नकेल कसेगी। पहली हरे रंग की बत्ती लगी जिप्सी गाड़ी को रैपिड रिस्पांस टीम को सौंपा गया। टीम का नेतृत्व वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार करेंगे। टीम में वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन खंड अधिकारी और वन रक्षक पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। रात में वनों और जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए यह रैपिड रिस्पांस टीम कार्य करेगी। इससे पहले जिला में वन विभाग के पास ऐसी कोई भी गाड़ी नहीं थी। पेट्रोलिंग करने के लिए कर्मचारी या तो विभागीय गाड़ी या फिर टैक्सी करके जाते थे, लेकिन अब वन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम पुलिस की तरह नीली और लाल बत्ती की गाड़ी में पेट्रोलिंग करेंगी। रैपिड रिस्पांस टीम में शामिल कर्मचारियों के पास वॉकी टॉकी सेट मौजूद रहेंगे। इतना ही नहीं विभाग इस टीम को सुरक्षा और बचाव के लिए हथियार मुहैया करवाने की भी योजना बना रहा है, जिससे रात में पेट्रोलिंग के दौरान किसी वन काटु या जंगली जानवर के साथ मुठभेड़ हो जाए तो उस दौरान अपना बचाव कर सके। इतना ही नहीं टीम के पास ट्रैंकुलाईजर गन भी उपलब्ध होगी। उधर, मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीम की पेट्रोलिंग के लिए तैयार लाल व नीली बत्ती की गाड़ी की विधिवत रूप् से पूजा-अर्चना के बाद टीम के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed