{"_id":"692f244bd321164f220e470c","slug":"gynecologist-posted-for-the-first-time-in-saho-chamba-news-c-88-1-ssml1004-168142-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: साहो में पहली बार महिला रोग विशेषज्ञ तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: साहो में पहली बार महिला रोग विशेषज्ञ तैनात
Tue, 02 Dec 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
साहो (चंबा)। आदर्श स्वास्थ्य संस्थान साहो में पहली बार महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई है। अब क्षेत्र की 12 पंचायतों की गर्भवती और अन्य बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को 25 किलोमीटर दूर चंबा मेडिकल कॉलेज का रुख नहीं करना होगा। एमओ डॉ. किरण यहां सेवाएं देंगी।
इतना ही नहीं, सीएचसी के आदर्श स्वास्थ्य संस्थान में तब्दील होने के बाद यहां पर आगामी समय में और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी। विकास खंड मैहला के अधीन आते आदर्श स्वास्थ्य संस्थान साहो में महिला चिकित्सक के अभाव में क्षेत्र की छह गर्भवतियां और अन्य बीमारियों से पीड़ित महिलाएं अब तक दम तोड़ चुकी हैं। संस्थान पर ग्राम पंचायत साहो, रजिंडू, परौथा, सराहण, भाला, कुरैणा, पल्यूर, गुवाड़, अठलुई, कीड़ी, जड़ेरा और सिल्लाघ्राट की आबादी निर्भर है। इससे पूर्व महिलाओं को गांवों से आदर्श स्वास्थ्य केंद्र साहो पहुंचाया जाता रहा है।
कांग्रेसी नेता लियाकत अली खान, ग्रामीण ओम प्रकाश, ज्ञान चंद, पवन कुमार, जगदीश चंद, कमलेश कुमार, राजीव कुमार ने स्वास्थ्य संस्थान साहो में महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती पर सदर विधायक नीरज नैयर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में और विशेषज्ञों की तैनाती भी यहां पर होने से लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा। उधर, सीएमओ डाॅ. जालम भारद्वाज ने बताया कि आदर्श स्वास्थ्य संस्थान साहो में महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी है। अन्य विशेषज्ञों और स्टाफ की तैनाती भी जल्द की जाएगी।