{"_id":"66366691dbc249606803996e","slug":"gravel-containing-soil-laid-on-bhadela-lahra-road-complaint-to-pwd-chamba-news-c-88-1-ssml1006-124055-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भडेला-लाहरा सड़क पर बिछाई मिट्टी युक्त बजरी, पीडब्ल्यूडी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भडेला-लाहरा सड़क पर बिछाई मिट्टी युक्त बजरी, पीडब्ल्यूडी से शिकायत
Sat, 04 May 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 04 May 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। भडेला-लाहरा सड़क पर मिट्टी युक्त बजरी बिछाई जा रही है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है।
लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल किया है। साथ ही लोक निर्माण विभाग से भी इसकी शिकायत कर दी है। इस मार्ग पर मेटलिंग और टारिंग का काम तीन करोड़ रुपये से करवाया जा रहा है। लोगों ने ठेकेदार पर इस कार्य में लीपापोती करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सड़क के कार्य की गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जा रहा है। कहा कि सड़क पर मिट्टी युक्त बजरी बिछाने का क्या फायदा, जो कुछ दिन बाद ही उखड़ जाए। उन्होंने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए विभाग से भी मामले की शिकायत कर दी है। साथ ही मांग की है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर आकर कार्य की गुणवत्ता की खुद जांच करें। गुणवत्ताहीन कार्य करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। स्थानीय निवासी कुलदीप कुमार, रमेश कुमार, संजय, धर्मेश और केवल ने बताया कि लंबे समय बाद भडेला-लाहरा सड़क पर मेटलिंग और टारिंग का कार्य करवाया जा रहा है। ऐसे में इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विभागीय अधिकारियों को मौके पर रहकर अपने सामने कार्य करवाना चाहिए, जिससे कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से यह भी मांग की है कि कार्य में कोताही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। कार्य की गुणवत्ता की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, संबंधित ठेकेदार रिंकू से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि क्रशर से लाकर बजरी सड़क पर बिछाई जा रही है। किसी रंजिश के चलते सड़क पर गिरे मलबे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
--