{"_id":"63e28e38c85c59414c10a72d","slug":"governments-priority-to-bring-quality-in-education-neeraj-nayyar-chamba-news-c-19-1-53181-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा में गुणवत्ता लाना सरकार की प्राथमिकता : नीरज नैयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा में गुणवत्ता लाना सरकार की प्राथमिकता : नीरज नैयर
विज्ञापन
साहो में पारितोषिक वितरण समारोह में नवाजे होनहार
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। राष्ट्र की उन्नति में युवा वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जो युवाओं के संपूर्ण विकास के लिए सबसे अहम है। शिक्षा की लौ से प्रकाशित हुआ व्यक्ति समाज में सकारात्मक भूमिका निभाता है। आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहो के सालाना समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सदर विधायक ने अपने संबोधन में यह बात कही। विधायक ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का आगाज किया। विस चुनावों में जीत मिलने के बाद पहली मर्तबा साहो पहुंचे सदर विधायक नीरज नैयर ने ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर में शीश नवाया। कहा कि विस क्षेत्र चंबा में व्यापक स्तर पर विभिन्न स्कूलों में अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं, जिन्हें भरने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। अध्यापकों की एक निश्चित समय अवधि के लिए नियुक्ति कैसे की जाए, इसे लेकर भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार नीति बनाने पर काम कर रही है। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को जीवन में नशे से दूर रहने का संदेश दिया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए मुख्यातिथि ने आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहो को 11,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की। स्कूल प्रधानाचार्य विनोद सोनी ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद विधायक ने साहो पुस्तकालय का जायजा लिया और वहां पर चल रही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने पौधरोपण भी किया।