फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government will build 127 houses in Bhatiyat: Pathania

भटियात में 127 मकान बनाएगी सरकार : पठानिया

Sat, 08 Jun 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 08 Jun 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
Government will build 127 houses in Bhatiyat: Pathania
ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया । संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत विकास खंड भटियात के तहत 127 मकान बनेंगे। राज्य सरकार ने भटियात में इन मकानों के निर्माण को लेकर स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

विकास खंड भटियात के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत वर्ष 2023-24 के दौरान 2403 विभिन्न विकास कार्यों पर 74 लाख 39 हजार की राशि खर्च की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चुवाड़ी में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर एक बैठक अधिकारियों के साथ की। बताया कि पात्र परिवारों को 70 आवास मामलों में 63 लाख 98 हजार रुपये की राशि पहली, दूसरी और तीसरी किस्त के रूप में उपलब्ध करवा दी गई है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने 57 आवास मामलों के लिए 3 करोड़ 99 लाख की राशि को भी स्वीकृति दी गई है। पठानिया ने पंचायत स्तर पर जारी विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में गुणवत्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि कार्यों के लंबित रहने की अवस्था में संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना (वीकेवीएनवाई) के तहत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने लंबित कार्य को जल्द शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि कम बजट वाली योजनाओं को अन्य योजनाओं के साथ कन्वर्ज करके पूरा किया जाए। बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार ने विभिन्न योजनाओं के तहत प्रगति का ब्योरा रखा। बैठक में एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, थाना प्रभारी रमन कुमार सहित विकास खंड भटियात से संबंधित ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed