Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government should take action against the MLA, arrest should be made immediately: Narendra

सरकार विधायक के खिलाफ करे कार्रवाई, तुरंत हो गिरफ्तारी : नरेंद्र

Sun, 09 Nov 2025 06:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 09 Nov 2025 06:29 AM IST
विज्ञापन
Government should take action against the MLA, arrest should be made immediately: Narendra
चंबा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी की बैठक सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। पार्टी जिला सचिव नरेंद्र ने कहा कि जिला में चुराह विधान सभा क्षेत्र के विधायक हंस राज पर एक युवती ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए है। उसके बाद विधायक ने उसे और उसके परिवार को डराया-धमकाया।
विज्ञापन

पार्टी ने कहा कि बीजेपी ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की, इससे भाजपा के चरित्र का पता चलता है और महिला विरोधी चेहरा भी बेनकाब हुआ है। पार्टी इस तरह के भाजपा के रवैये की निंदा करती है। सरकार से मांग है कि विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए व तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पार्टी ने मांग की है कि विधायक की विधानसभा की सदस्यता रद्द की जाए।
विज्ञापन


बैठक में पार्टी राज्य प्रभारी प्रेम गौतम ने कहा कि देश गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। आम जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। केंद्र सरकार सार्वजनिक संपत्तियों को पूंजीपतियों के हवाले कर रही है। व्यापार के लिए रियायतें दी जा रही हैं। श्रम कानून बदल कर कॉर्पोरेट के पक्ष में किए जा रहे हैं जिसका पार्टी कड़ा विरोध करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की जनता की लूट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कॉर्पोरेट खेती की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं। किसानों की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को कानूनी मान्यता नहीं दी जा रही है। इसी कड़ी में 26 नवंबर में देश, प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed