{"_id":"66eb0af63b49dd043406f56c","slug":"government-should-deploy-doctors-in-saho-hospital-ravindra-chamba-news-c-88-1-cmb1002-133411-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहो अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती करे सरकार : रविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहो अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती करे सरकार : रविंद्र
Wed, 18 Sep 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 18 Sep 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
साहो (चंबा)। साहो परिक्षेत्र में सिविल अस्पताल साहो एकमात्र डॉक्टर के सहारे चल रहा है। इससे लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ चुकी हैं। एकमात्र डॉक्टर के लिए इतने मरीजों की जांच करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
इसके अलावा एक ही स्टाफ नर्स है। यह बात प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति सदस्य रविंद्र सिंह किश्तवाड़िया ने कही। उन्होंने कहा कि साहो अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी मरीजों को इंजेक्शन लगा रहा है। स्टाफ न होने से लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं। कहने को तो चार मंजिला अस्पताल है, लेकिन यहां मरीजों की सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बीते कुछ माह पहले एक बीमार बुजुर्ग महिला अपना स्वास्थ्य जांच करवाने अस्पताल पहुंचीं। घंटों लाइन में खड़ी रहीं। जब बारी नहीं आई तो चक्कर खाकर जमीन पर गिर गईं। इससे उसकी मौत हो गई। इसी अस्पताल पर सैकड़ों आबादी निर्भर रहती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि साहो अस्पताल में जल्द से जल्द पूरे स्टाफ की तैनाती की जाए।