{"_id":"63177bdf7d4b9c6e527a8e38","slug":"government-s-credibility-fell-in-police-recruitment-case-chamba-news-sml420826431","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती मामले में गिरी सरकार की साख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती मामले में गिरी सरकार की साख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि देवभूमि में पुलिस भर्ती पेपर लीक प्रकरण से देशभर में प्रदेश सरकार का निम्न स्तर सामने आया है। कहा कि सरकार की अव्यवस्था के चलते भर्ती की लिखित परीक्षा दो बार आयोजित हुई। संभवत: देशभर में ऐसा कभी नहीं हुआ है।
चंबा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार ने विकास कार्य का अर्थ बदल दिया है। सूबे में महंगाई और बेरोजगारी का विकास हुआ है। साथ ही किसान और बागवानों को राहत देने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही। जागो सद्भावना यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अव्यवस्था के खिलाफ सेवादल की ओर से यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने दावा किया कि विस चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस की ओर से दस गारंटी भी जारी की गई हैं। इसमें हरेक वर्ग को राहत देने के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुट है और सेवादल सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत घरेलू गैस सिलिंडर दिए हैं लेकिन दिनप्रतिदिन बढ़ रहे गैस सिलिंडर के दामों के चलते लोगों ने इसकी खरीद करना बंद कर दिया है। बढ़ती महंगाई ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार ठाकुर और जिला कांग्रेस प्रवक्ता जगदीश हांडा मौजूद रहे।