फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government making anti-poor policies: Shad

गरीब विरोधी नीतियां बना रही सरकार : शाद

Wed, 02 Oct 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 02 Oct 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Government making anti-poor policies: Shad
चंबा के बालू में जिला स्तरीय सम्मेलन के दौरान मौजूद भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता। सं
चंबा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी का जिला स्तरीय सम्मेलन चंबा में बालू के अंबेडकर भवन में हुआ। इसमें पार्टी के राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद और राज्य से जिला प्रभारी प्रेम गौतम शामिल रहे।
विज्ञापन

इससे पहले खुला सत्र बुलाया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद ने कहा कि आज देश में जो भी नीति बन रही है, वह गरीब विरोधी व पूंजीपतियों के पक्ष में है। यह अमीर और गरीब के बीच की खाई बन गई है। खाद्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई चरम पर है। लोगों की आमदनी कम हुई और खर्च बढ़ गया है। देश में 45 वर्षों में पहली बार इतनी बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में रोजगार के स्वरूप को ठेका आउटसोर्स, फिक्स टर्म, कैजुअल आदि के नाम पर कंपनियों और निगमों को सस्ता मजदूर उपलब्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि पार्टी नए मजदूर विरोधी बिलों का सख्त विरोध करती है। किसानों की सब्सिडी को खत्म कर दिया है। सरकार पूरी तरह से पूंजीपति मित्रों के आगे पूरी तरह से नतमस्तक है। उनके हित की नीतियां बनाई जा रही हैं। इस मौके पर नरेंद्र कुमार, विपिन शर्मा, सुदेश कुमारी ठाकुर, केवल कृष्ण, हेमराज, विक्की, सुदेश राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed