फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government bus will run soon on Rajera-Boga-Gudda road

Chamba News: रजेरा-बोगा-गुड्डा सड़क पर जल्द दाैड़ेगी सरकारी बस

Sat, 29 Jul 2023 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Government bus will run soon on Rajera-Boga-Gudda road
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे के साथ बने संपर्क मार्ग रजेरा-बोगा-गुड्डा पर जल्द एचआरटीसी की बस सेवा शुरू होगी। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने हाल ही में सड़क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। अब लोक निर्माण विभाग से रोड फिटनेस प्रमाण पत्र मिलने का इंतजार है। माना जा रहा है कि आगामी एक सप्ताह के भीतर बस सेवा शुरू हो जाएगी। बस सेवा शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। खासकर स्कूली बच्चों को भी अब स्कूल तक पैदल नहीं पहुंचना पड़ेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीते दो साल से इस मार्ग का निर्माण हुआ है। इससे रजेरा, दलंगणा, बोगा और गुड्डा की करीब दो हजार की आबादी सड़क सुविधा से जुड़ी है। ग्रामीण अब बस सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। एचआरटीसी प्रबंधन भी तमाम व्यवस्थाओं की जांच कर रहा है जिससे किसी प्रकार की दिक्कत न हो और ग्रामीणों का सफर सुरक्षित और आरामदायक हो। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह का कहना है कि सड़क का निरीक्षण किया गया है। आगामी एक सप्ताह के भीतर बस सेवा शुरू करने का प्रयास रहेगा। बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed