फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government bus runs on Saluni-Jhora route after five months

Chamba News: सलूणी-झोड़ा रूट पर पांच माह बाद चली सरकारी बस

Wed, 26 Nov 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Nov 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Government bus runs on Saluni-Jhora route after five months
सलूणी (चंबा)। सलूणी-झोड़ा रूट पर चलने वाली सरकारी बस सेवा लंबे इंतजार के बाद बुधवार को सुचारु हुई। बस सेवा दोबारा शुरू होने पर यात्रियों ने खुशी जताई और हिमाचल पथ परिवहन निगम का आभार व्यक्त किया। यह बस पांच महीनों से बंद थी।
विज्ञापन

इसके कारण स्थानीय ग्रामीणों और नियमित यात्रियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। रूट बंद होने से स्कूली छात्रों, कर्मियों और मरीजों को अधिक किराये पर निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। ग्रामीण देस राज, भाग सिंह, दलजीत सिंह, मनोहर लाल, कर्म चंद और तेज सिंह ने बताया कि बस सेवा बहाल करने के लिए अनेक बार आरएम कार्यालय को प्रस्ताव दिए थे। इस बस का लाभ विशेषकर स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को मिलता है।
विज्ञापन

यह बस सलूणी से शाम 5 बजे झोड़ा के लिए रवाना होती है। एकमात्र बस के बंद होने से लोगों को निजी वाहनों के सहारे ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता था। महिलाओं को भी आधा किराये का लाभ नहीं मिलता था, लेकिन बस सुचारु होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने परिवहन निगम से मांग की है कि यात्रियों की सुविधा के लिए बस को दोबारा बंद न किया जाए। वहीं, एचआरटीसी के डीडीएम शूगल सिंह का कहना है कि लोगों की सहूलियत के लिए बस को पुन: रूप से सुचारु करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed