{"_id":"605e17b28ebc3ec89979798c","slug":"government-bus-on-the-middle-route-on-chamba-dhulada-route-suddenly-stoped-chamba-news-sml365616461","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-धुलाड़ा रूट पर बीच रास्ते में हांफी सरकारी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-धुलाड़ा रूट पर बीच रास्ते में हांफी सरकारी बस
विज्ञापन
चंबा धुलाड़ा मार्ग पर खराब खड़ी एचआरटीसी की बस।
- फोटो : Chamba
चंबा। चंबा से धुलाड़ा रूट पर जाने वाली बस शुक्रवार को बीच रास्ते में ही हांफ गई। सवारियों को पैदल ही अपने गंतव्यों का रुख करना पड़ा। शुक्रवार शाम चार बजे एचआरटीसी की बस चंबा बस अड्डे से धुलाड़ा के लिए निकली जो दलंगना के पास अचानक खराब हो गई। बस बीच सड़क में खराब होने होने से यातायात जाम हो गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। आधे घंटे तक सड़क पर ट्रैफिक जाम रहा। आधे घंटे के बाद बस को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हुआ।
बस में सफर करने वाले यात्रियों गीता देवी, फूलो देवी, सोभिया, हेम सिंह, रत्न चंद, रमेश कुमार, भिंद्र सिंह आदि ने बताया कि उपरोक्त रूट पर शुक्रवार शाम को जाने वाली बस अचानक खराब हो गई। बस खराब होने की वजह से यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। कई लोग पैदल तो कई निजी वाहनों से घर पहुंचे। कुछ लोग दूसरी बस का इंतजार करते रहे।
एक घंटे के बाद इसी रूट पर जाने वाली दूसरी बस आने पर सवारियां अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुईं। एचआरटीसी ने उपरोक्त बस की समयसारिणी पर दूसरी बस को नहीं भेजा। उन्होंने जिला प्रशासन और एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि उपरोक्त रूट पर नई बसें भेजी जाएं। आरएम चंबा राजन जम्वाल ने बताया कि तकनीकी खराबी आने से बस खराब होने की सूचना मिलने के बाद दूसरी बस मौके पर भेज दी गई थी।