फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Goods were spread till the road, stools were also kept outside

Chamba News: सड़क तक बिछा दिया सामान, स्टूल भी रख दिए बाहर

Tue, 22 Nov 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Goods were spread till the road, stools were also kept outside
शहर में दुकानो के बाहर सड़क पर सजाया गया सामान।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। शहर में अपनी दुकानदारी चमकाने के चक्कर में कारोबारी बेखौफ हो गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने एक तरफ जहां दुकान के बाहर सड़क पर सामान सजा रखा है तो वहीं दूसरी ओर अपने बैठने के लिए स्टूल भी सड़क पर रख दिए हैं।
हैरानी की बात तो यह है कि वीआईपी एरिया होने के बावजूद दुकानदार सड़कों पर सामान सजा रहे हैं जबकि नगर परिषद की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि, बीते दिनों रेहड़ी-फड़ी वालों पर नगर परिषद ने शिकंजा कसने का प्रयास किया लेकिन शहर में अन्य दुकानदारों पर कोई सख्ती नहीं दिखाई जा रही है। मसलन, पैदल आवाजाही करने वाले राहगीर परेशान तो हैं ही वहीं कई बार जाम की समस्या भी बन जाती है।
मुख्य बाजार होने के चलते साहो, पुखरी, खज्जियार और राख से लोग खरीदारी के लिए चंबा पहुंचते हैं लेकिन यहां सड़कों पर सामान होने के कारण राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत होती है। राकेश कुमार, सुमित कुमार, पिंकी देवी, अमिता देवी, रेखा देवी, योग राज, सुरेंद्र सिंह आदि का कहना है कि शहर में दुकानदारों ने दुकान से बाहर सामान बिछा रखा है। ऐसे में आवाजाही के दौरान लोगों को परेशानी होती है। नगर परिषद को इस मामले पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि जल्द शहर में औचक निरीक्षण किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed