फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Girls from rural areas are learning to make Chamba handkerchief.

Chamba News: ग्रामीण क्षेत्रों की युवतियां सीख रहीं चंबा रुमाल बनाना

Tue, 26 Sep 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 26 Sep 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Girls from rural areas are learning to make Chamba handkerchief.
चंबा की चकलू  पंचायत में चंबा रुमाल का प्रशिक्षण हासिल करती युवतियां।।स्त्रोत:जागरूक पाठक
चंबा। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं और युवतियां विश्व विख्यात चंबा रुमाल बनाने के टिप्स ले रही हैं। महिलाओं और युवतियों को हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट निगम प्रशिक्षण दे रहा है।
विज्ञापन

निगम ने विकास खंड चंबा के तहत चकलू पंचायत में 11 सितंबर से चंबा रुमाल का प्रशिक्षण शुरू किया है। यह प्रशिक्षण मार्च 2024 तक चलेगा। इसमें गांवों की 10 युवतियां और महिलाएं भाग ले रही हैं। प्रशिक्षुओं में लता देवी, शर्माया, पिंकी, अंजु, मुस्कान, वंदना, नीना देवी, अंजली कुमारी, शीतल और अंजलि का कहना है कि पंचायत स्तर पर ही इस प्रशिक्षण शिविर के शुरू होने से उन्हें काफी राहत मिली है। इसके लिए उन्हें जिला मुख्यालय का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय की भी बचत होगी। गौरतलब है कि चंबा रूमाल देश विदेश में विख्यात है। ऐसे में महिलाओं और युवतियों में चंबा रूमाल की कढ़ाई सीखने को लेकर खासा उत्साह है। हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन के प्रभारी विक्रांत गिल ने बताया कि चकलू क्षेत्र की 10 युवतियाें को पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण लेने वाली प्रशिक्षुओं को 2400 प्रोत्साहन राशि हर माह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed