फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Girls Ashram ready for orphan girls

Chamba News: अनाथ बच्चियों के लिए बालिका आश्रम बनकर तैयार

Thu, 30 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Girls Ashram ready for orphan girls
अनाथ बच्चियों के लिए बालिका आश्रम बनकर तैयार
विज्ञापन

एक माह में बच्चियों को किया जा सकता है शिफ्ट
नए भवन में लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब और मेस की होगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र की अनाथ बच्चियों को अब चिल्ली में चार करोड़ से निर्मित भवन में रहने की सुविधा मिलेगी। एनएचपीसी की तरफ से बनाए जा रहे भवन का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। एक माह में बच्चियों को भवन में शिफ्ट किया जा सकता है। 50 अनाथ बच्चियों को इस बालिका आश्रम में रखा जाएगा। यहां पर उनकी पढ़ाई के लिए एक लाइब्रेरी, मेस और कंप्यूटर लैब सहित अन्य सुविधाएं रहेंगी। एनएचपीसी ने सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत इन अनाथ बच्चियों के लिए चार करोड़ की लागत से भव्य भवन बनाने के लिए बजट जारी किया।


बता दें कि पिछले कई वर्षों से चिल्ली में बालिका आश्रम किराये के भवन में चल रहा था। यहां पूरी सुविधाएं न मिलने के कारण सरकारी दिशा-निर्देश होने पर बालिका आश्रम को जिला मुख्यालय चंबा शिफ्ट किया गया। मौजूदा समय में ये बालिकाएं चंबा में रह रही हैं, जो नए भवन बनने में शिफ्ट कर दी जाएंगी। एनएचपीसी लिमिटेड बैरा सियुल पावर स्टेशन सुरंगानी ने अनाथ बालिकाओं का दर्द समझते हुए इस नए भवन को बनाने के लिए शुरुआत की। चुराह के नागरिक उपमंडल अधिकारी अंकुर ठाकुर ने बताया कि एनएचपीसी बालिका आश्रम चिल्ली का निर्माण कार्य करवा रही है। नए भवन में बालिकाओं को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed