फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Girl who left home for duty dies after consuming poison

Chamba News: घर से ड्यूटी के लिए निकली युवती की जहर खाने से मौत

Mon, 27 Nov 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Nov 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Girl who left home for duty dies after consuming poison
चंबा। चंबा शहर के साथ लगते सुल्तानपुर में निजी अस्पताल में काम करने वाली युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवती की उम्र 22 वर्ष है।
विज्ञापन

वह रविवार सुबह घर से निजी अस्पताल में ड्यूटी के लिए निकली थी। शाम को बालू के पास अचेत अवस्था में मिली। युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। युवती को वहां से गुजरने वाले लोगों ने अचेत अवस्था में देखकर पूछताछ की तो उसने जहरीला पदार्थ खाने की बात कही। लोगों की इसकी सूचना तुरंत पुलिस विभाग को दी। सूचना पर चंबा थाना से पुलिस टीम बालू पुल के पास पहुंच गई। युवती को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। रात को उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट की देखरेख में युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों के बयान भी कमलबद्ध किए। युवती ने आखिरकार क्यों जहरीला पदार्थ खाया। इसको लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही युवती की मौत के राज से पर्दा उठ पाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed