फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Geography subject must be made compulsory in colleges including one or two classes

Chamba News: जमा एक-दो कक्षाओं सहित कॉलेजों में भूगोल विषय हो जरूरी

Tue, 16 May 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 16 May 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Geography subject must be made compulsory in colleges including one or two classes
चंबा। प्रदेशभर के समस्त महाविद्यालयों और जमा एक और दो कक्षाओं के लिए भूगोल विषय को अनिवार्य विषय में शामिल करने की मांग को लेकर जियोग्राफिक सोसाइटी ऑफ हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से शिमला में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि वह सरकार की तरफ से कैबिनेट के माध्यम से मजबूत निर्णय लेकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत और हमारे भौगोलिक विविधताओं को देखते हुए हमारे पहाड़ी क्षेत्र की समझ को बढ़ाने के लिए भूगोल विषय के महत्व को समझना होगा। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने, भूगोल जैसे अति महत्वपूर्ण विषय में प्रवक्ताओं और महाविद्यालय के सहायक आचार्य के रूप में रोजगार को सृजित करना मुख्य उद्देश्य है। जियोग्राफिकल सोसायटी ऑफ हिमाचल प्रदेश के सचिव डॉक्टर बीआर ठाकुर ने बताया कि भारत की 10 विभिन्न जियोग्राफिकल सोसाइटी, 35 माननीय विधायकों, 23 जिला परिषद, 17 एसएमसी (विद्यालय और महाविद्यालय प्रबंधन समितियों) सहित 268 ग्राम पंचायत प्रधानों और सभी प्रबुद्ध संगठनों की ओर से आम बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों का दस्तावेज शिक्षा मंत्री को सौंपा गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने सरकार की तरफ से हरसंभव मदद करने और मजबूत निर्णय लेकर इस विषय पर कार्य करने का आश्वासन दिया। इस दौरान हिमाचल विश्वविद्यालय से डॉ. राम लाल और शोध छात्रा नैना सांभर ने भाग लिया। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश जियोग्राफिकल सोसायटी के प्रेस सचिव धीरज ठाकुर ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed