फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gate meeting in Chamba College against Staff Recruitment and Service Conditions Bill

Chamba News: कर्मचारी भर्ती और सेवा शर्तें विधेयक के खिलाफ चंबा कॉलेज में गेट मीटिंग

Sat, 21 Dec 2024 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Dec 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Gate meeting in Chamba College against Staff Recruitment and Service Conditions Bill
चंबा कॉलेज में काले बिल्ले लगा विधेयक का विरोध करते कॉलेज प्राध्यापक संघ के पदा​धिकारी। -संवाद
चंबा। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ इकाई चंबा कॉलेज के पदाधिकारियों ने गेट मीटिंग कर हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी भर्ती और सेवा शर्तें विधेयक 2024 की कड़े शब्दों में निंदा की है। संघ ने इसे शिक्षकों और कर्मचारियों के अधिकारों पर सीधा हमला बताते हुए इसे शिक्षा क्षेत्र के लिए बेहद नुकसानदायक करार दिया है।
विज्ञापन

इस दौरान पदाधिकारियों ने काले बिल्ले लगाकर विधेयक का विरोध किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह विधेयक कर्मचारियों की सेवा शर्तों को अस्थिर और असुरक्षित बना देगा। यह न केवल कर्मचारियों के अधिकारों और स्वायत्तता को प्रभावित करेगा, बल्कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर भी नकारात्मक प्रभाव डालेगा।
विज्ञापन

संघ ने सरकार से विधेयक को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांगी की। संघ के सचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह विधेयक शिक्षकों और कर्मचारियों के अधिकारों के खिलाफ है। यह सेवाओं को असुरक्षित और अस्थिर बनाता है, जिससे न केवल शिक्षकों और कर्मचारियो का मनोबल गिरेगा, बल्कि शिक्षा का स्तर भी प्रभावित होगा। सरकार को कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस विधेयक पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अध्यक्ष डॉ. चमन सिंह ने कहा कि इस विधेयक का पूर्ण रूप से विरोध करते हैं। यह हमारे अधिकारों और राज्य के शैक्षणिक वातावरण के लिए हानिकारक है। सरकार को सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस विधेयक को वापस लेना चाहिए। संघ के पदाधिकारियों ने चेताया कि सरकार ने अगर इस विधेयक पर पुनर्विचार नहीं किया तो उन्हें मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed