फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Gardeners should spray apples soon to protect them from canker.

Chamba News: सेब को कैंकर से बचाने के लिए जल्द छिड़काव करें बागवान

Sat, 26 Oct 2024 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 26 Oct 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Gardeners should spray apples soon to protect them from canker.
चंबा। जिले के बागवान कैंकर रोग से सेब की रोकथाम के लिए बगीचों में जल्द स्प्रे करना शुरू कर दें। कैंकर रोग की चपेट में आने से पौधे सूखने लगते हैं। इससे बचाव के लिए बागवान पहले ही सेब बगीचों में स्प्रे कर लें।
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने जिले के बागवानों के लिए इसके लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। कहा है कि विभाग के पास दवाइयों की खेप भी पहुंच गई है। दवाइयां उपमंडल स्तर पर भेज दी गई हैं। इससे बागवानों को बगीचों में छिड़काव को कीटनाशक खरीदने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बागवान अपने नजदीकी उपकेंद्रों से दवाइयां ले सकते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिसबंर में बागवान सेब बगीचों की सफाई करने में जुट जाते हैं। उससे पहले कैंकर रोग की रोकथाम के लिए स्प्रे काफी जरूरी होती है। सेब के बगीचे कैंकर रोग की चपेट में आने से बागवानों को परेशानी हो सकती है। कैंकर रोग में सेब की टहनी की छाल फट जाती है। इससे टहनियां भी सूख जाती हैं। इन दिनों तेज धूप होने और वातावरण में कम नमी होने के कारण यह दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने कहा कि हवा में जब नमी होती है तो कैंकर रोग नहीं होता है। दक्षिण की तरफ जो सेब के पौधे होते हैं, उनका रंग हल्का लाल होना शुरू हो जाता है। पोषक तत्व जमीन से ऊपर या नीचे जा रहे होते हैं। कैंकर रोग से सेब पौधों के टिशू फट जाते हैं। पौधा टेढ़ा हो जाए हो तो वहां इसका असर ज्यादा होता है। बारिश न होने से कैंकर रोग हो सकता है। इसलिए बागवान जल्द दवाइयों का छिड़काव शुरू कर दें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed