{"_id":"662a939c41baf37cc5087080","slug":"garbage-being-collected-from-hotspot-areas-of-the-city-chamba-news-c-88-1-cmb1002-123319-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्रों से उठाया जा रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्रों से उठाया जा रहा कूड़ा
Thu, 25 Apr 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्र में पिछले चार दिन से सफाई अभियान चलाया जा रहा रहा है। नगर परिषद शहर को सुंदर बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है।
वर्तमान में सुल्तानपुर वार्ड में सफाई अभियान चल रहा है। यह नगर परिषद का सबसे बड़ा वार्ड है। यहां दो-तीन दिन तक सफाई अभियान चलेगा। सफाई व्यवस्था बेहतर तरीके से हो, इसके लिए नगर परिषद के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहते हैं। जिन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सफाई के बाद अगर को गंदगी फैलाता है तो नगर परिषद ने उनके लिए चालान का प्रावधान किया है। वीरवार को सुल्तानपुर वार्ड के माई का बाग के पास सफाई कर्मचारियों ने सफाई की। प्लास्टिक कचरे से अलग कर कूड़े को निष्पादन के लिए कचरे की गाड़ी में रखा गया।
प्रशासन के निर्देशों के बाद नगर परिषद ने यह अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत जनसाली वार्ड से की गई है। हरदासपुरा और सुल्तानपुर वार्ड में सफाई अभियान चल रहा है। बीते माह नगर परिषद ने डोर-टू डोर जाकर गीला-सूखा कचरा अलग थैलों में सफाई कर्मियों को देने की अपील की थी। बावजूद इसके लोगों का सहयोग नहीं मिला है। शहर के लगभग 50 प्रतिशत लोग नगर परिषद को सहयोग कर रहे हैं। दूसरी ओर, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में गंदगी का अंबार है। इसको लेकर प्रशासन ने सफाई अभियान शुरू करने के निर्देश नगर परिषद को दिए हैं।
--